दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार ।
रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर दिया है। लेकिन कई एक्सपर्ट्स ने इस पर सवाल भी उठाए हैं।
दुनिया को कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन (First Covid-19 vaccine) 12 अगस्त तक मिलने की संभावना है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कन्फर्म कर दिया है कि वे इसी हफ्ते वैक्सीन को रजिस्टर करेंगे। यह वैक्सीन दुनिया की पहली ऐसी कोरोना वैक्सीन होगी जिस रेगुलेटरी अप्रूवल मिलेगा। यह वैक्सीन रूस देश मे सभी को दी जाएगी ताकि नोवेल कोरोना वायरस के खिलाफ इम्युनिटी हासिल हो सके। रूस की स्पतनिक न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस वैक्सीन से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन सितंबर से शुरू हो सकता है। अक्टूबर से पूरे देश में सबको यह टीका लगाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
मॉस्को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट की बनाई इस वैक्सीन को एडेनोवायरस के आधार पर बनाए गए पार्टिकल्स का यूज करके बनाया गया है। वहां के प्रमुख एलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने कहा कि 'जो पार्टिकल्स और ऑब्जेक्ट्स खुद की कॉपीज बना सकते हैं, उन्हें जीवित माना जाता है। उनके मुताबिक, वैक्सीन में जो पार्टिकल्स यूज हुए हैं वे अपनी कॉपीज नहीं बना सकते।
WHO ने दुनियाभर के देशों से उसकी COVAX फैसिलिटी जॉइन करने की अपील की है। यह एक तरह का अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है जो वैक्सीन के डेवलपमेंट और मैनुफैक्चरिंग को तेज करने के लिए बनाया गया है। इसका मकसद सबको वैक्सीन दिलवाना है। इसके जरिए फंड्स भी जुटाए जा रहे हैं। ताजा बयान में यह नहीं बताया गया है कि कितने देश इसका हिस्सा बन चुके हैं मगर 15 जुलाई तक WHO ने 75 देशों के इंटरेस्ट दिखाने की बात सामने रखी है।


0 Comments