17 अगस्त को नेपाल और भारत के बीच वार्ता

 नेपाल और भारतीय राजदूत विदेश सचिव के बीच 17 अगस्त को वार्ता की समभावना है! 

भारतीय राजदूत विजय मोहन क्वात्रा और नेपाल के विदेश सचिव शंकर दास बैरागी 17 अगस्त को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे करने की समभावना है  नेपाल द्वारा मई में नया राजनीतिक मानचित्र जारी किये जाने से दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव पैदा होने के कारण यह पहली मुख्य वार्ता होगी! 

       करोना का कहर अभी भी जारी 

 कोरोना वायरस के मामलों में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी आई है। संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार सुबह 23 लाख  पार पहुंच गई है, जबकि एक दिन में फिर से 60 हजार से ज्यादा मामले नए सामने आए हैं। और 800 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है! 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 60,963 नए मामले सामने आने से कुल संख्या बढ़कर 23,29,639 पहुंच गई। इसमें से 643948 एक्टिव केस हैं, जबकि 1639600 लोग बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा, 834 और लोगों की मौत के मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46091 जा पहुंच गया है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा मे मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है! यहां सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और बाद में मुठभेड शुरू हो गयी! 


बेंगलुरु हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2

बेंगलुरु हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गयी है! यहां पुलाकेशी नगर में मंगलवार रात भीड़ ने थाने और और कांग्रेस विधायक के आवास में तोड़फोड़ की जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पडी! 

24 लोगों की मौत बिहार में

बिहार में बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत
बिहार में बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हुई है जबकि 75,02,621 लोग इससे प्रभावित हैं. राज्य सरकार की ओर से यह जानकारी दी गयी है! 

 नेशनल हॉकी कैंप में देरी हो सकती है! 

20 अगस्त से शुरू होने वाले नेशनल हॉकी कैंप में देरी हो सकती है. भारतीय हॉकी टीम के 6 बड़े खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और इसे देखते हुए कैंप में देरी हो सकती है. कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने मौजूदा वक्त में हॉकी कैंप के आयोजन को सही नहीं बताया है.

Post a Comment

0 Comments

Home | About Us | Contect Us | Disclimer | Privecy Policy |