मोसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। देश के पश्चिमी हिस्सों गुजरात, गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और भारत के मध्य भागों में भी अगले 4-5 दिन के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है!
मोसम विभाग ने कहा है गुजरात में अगले दो दिन के दौरान और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के रुख और अरब सागर से नमी के साथ दक्षिण-पूर्वी हवाओं के अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिससे देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है!
कोरोना वैक्सीन को लेकर गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने वैक्सीन के वितरण पर रणनीति तय की है। समूह ने राज्यों से वैक्सीन खरीद पर खुद फैसला लेने में एहतियात बरतने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, वैक्सीन को लेकर दिशा-निर्देश और वितरण का जिम्मा केंद्रीयकृत व्यवस्था के अधीन होगा। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल की अध्यक्षता में हुई समूह की बैठक में वैक्सीन खरीद प्रबंधन, वितरण प्रणाली के लिए डिजिटल व्यवस्थाओं की मदद लेने पर व्यापक चर्चा की गई। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई वह वैक्सीन की खरीद को लेकर अपने स्तर से कोई प्रयास न करें!


0 Comments