केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सेवा में निशक्तता या गंभीर बीमारी के कारण सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय किया है। इससे आश्रित परिवारों को संबल मिलेगा।
निशक्तता एवं गंभीर बीमारियों के कारण परिवार पर आने वाले आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा के संकट से उबरने के लिए यह एक जरूरी फैसला है। बजट घोषणा के अनुसार राजस्थान सरकार के सभी विभागों में लागू इस फैसले की तरह केन्द्र सरकार के अन्य मंत्रालयों को भी इस फैसले के बारे में सोचना चाहिए।

0 Comments