सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या
सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे, सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए।
मौत का कारण डिप्रेशन बताया गया
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, अभी तक इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं अभिनेता के निधन पर सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे।ऐसे में अक्षय कुमार ने भी सुशांत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और लिखा, 'इस खबर से मैं हैरान रह गया हूं।' इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म छिछोरे का भी जिक्र किया है।


0 Comments