19 जून को राजस्थान की तीन सीटों के लिए मतदान होगा न सीटों के लिए मतदान होगा राजस्थान मे जहां कांग्रेस ने दो उम्मीदवार खड़े किए हैं -केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी, जबकि बीजेपी ने भी दो उम्मीदवार- राजेंद्र गहलोत और ओमकार सिंह लखावत को मैदान में उतार दिया है।
कांग्रेस के पास अपने 107 विधायक हैं और उसे आरएलडी के एक विधायक और निर्दलीय 13 विधायकों बीटीपी और माकपा के विधायकों का समर्थन प्राप्त है जबकि बीजेपी के पास 72 विधायक हैं और उसे आरएलपी के तीन विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
अशोक गहलोत ने कहा कोई भी लालच मे नहीं आएगा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं और वे किसी तरह के लोभ व लालच में नहीं आएंगे उन्होंने कहा हमारे विधायक बहुत समझदार हैं वे समझ गए उन्हें खूब लोभ लालच देने की कोशिश की गयी लेकिन यह हिंदुस्तान का एकमात्र राज्य है जहां एक पैसे का सौदा नहीं होता यह इतिहास में कहीं नहीं मिलेगा मुझे गर्व है कि मैं ऐसी धरती का मुख्यमंत्री हूं जिसके लाल बिना सौदे के बिना लोभ लालच के सरकार का साथ देते है।
वसुंधरा राजे के करीबी निर्दलीय विधायक भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जा सकते हैं। बीजेपी के बागी नेता और निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि हम अशोक गहलोत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ फैसले लेने पड़ते हैं।

0 Comments