हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लगाए गए कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। आज कैबिनेट की बैठक मे सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के बाद कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इससे पहले हिमाचल सरकार ने 7 मई सुबह 6 बजे से 17 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया था। इसके बाद इसे 26 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया। आज हुई कैबिनेट की बैठक में कोरोना कर्फ्यू को अभी जारी रखने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने इसे 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। 31 मई से पहले कोरोना की स्थिति पर चर्चा की जाएगी और अगला फैसला लिया जाएगा।

1 Comments
Good news
ReplyDelete