आज 18 सितम्बर 2020 को नागौर में आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के सदस्यों ने एडवाइजर वेल्फेयर्स असोसिएशन ट्रस्ट के माध्यम से नागौर के जिला कलेक्टर को आज उनके कार्यालय स्थान पर ज्ञापन दिया गया! जिसमें सोसायटी के बारे में पूर्ण जानकारी दी गई उसकी क्रियान्वयन शैली व साथ ही अवगत करवाया की इस पर अभी क्या क्या कानूनी कार्यवाही चल रही है! सोसायटी ने किस प्रकार आधुनिक तकनीकी का श्रेष्ठ उपयोग कर हर वर्ष समय पर लाभांश देकर,समय पर भुगतान देकर कार्य किया व नियमो के अंतर्गत कार्य किया गया! हमारे द्वारा जिला कलेक्टर साहब को यह निवेदन किया गया की इसके संबंध में हमें आपका उचित मार्गदर्शन व सहयोग मिले और हम इस आशय के साथ आपको यह ज्ञापन देने आए हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि आपका पूरा सहयोग किया जाएगा,व आपकी बात सरकार तक पहुँचाई जाएगी। हमे पूरा समय दिया,बहुत ही बारीकी से सब सुना आज ज्ञापन देने वालों में राजेश जी बोड़ा हुकुम सिंह जी, मजीद अकरम, मोहम्मद नसीब, वसीम अली, कवरी लाल जी सोनी, प्रमिल नाहटा, अशोक अग्रवाल, श्याम सुंदर राठी ,कुचामन से शाहिद कुरैशी, जुगल किशोर जोशी, मांगू सिंह जी , नवनीत सोनी, हरीश मांडण, सत्यनारायण जी रांकावत, का पूर्ण सहयोग रहा ! जिनको जिला कलेक्टर महोदय द्वारा भी पूर्ण आश्वासन दिया गया की मेरे द्वारा आपकी यह बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएगी!

0 Comments