
13.09.2020 को सुमेरपुर स्थिति रोकड़िया हनुमान मंदिर में AWAT के निर्देशन में बाली रिजनल कोऑर्डिनेटर हनुमान लाल शर्मा तखतगढ़ की अध्यक्षता में आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सुमेरपुर क्षेत्र के सक्रिय एडवाइजरो ने भाग लिया। शर्मा ने बताया कि सुमेरपुर शाखा से संबंधित कामकाज को सुचारू करने के लिए एवं संचालन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई जिसके लिए सभी एडवाइजरो ने अपनी अपनी सहमति प्रदान की उन्होंने कहा कि इस वक्त हम सबको बड़ी मजबूती के साथ AWAT संगठन का साथ देते हुए तन मन और धन से सभी को आगे आकर संगठन को सहयोग देने की अपील की शाखा में सेफ सॉफ्टवेयर को पुनः सुचारू रूप से संचालित करने हेतु रुपए 55000 हजार सुमेरपुर शाखा से AWAT संगठन को तुरंत प्रभाव से भेजने के लिए सर्व सम्मति से आदेश पारित किया गया सभी ने पूरे जोश के साथ सहयोग देने का एक स्वर में आवाज बुलंद की इस बैठक में बड़े साहब के करीबी मित्र एवं अजीज माने जाने वाले श्री मंगल सिंह जी चौहान एवं श्री चंपालाल जी नागर ने सभी साथियों से आह्वान किया कि हम सभी को संगठन के साथ जुड़कर सकारात्मक भाव से आगे बढ़कर कार्य को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए एवं शाखा प्रभारी सुरेश कुमार सुथार का सहयोग करने की सभी ने एक स्वर में अपनी अपनी सहमति प्रदान की चंपालाल जी नागर ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में आपको सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण खबरें मिलनी शुरू हो जाएगी मंगल सिंह जी चौहान ने बताया कि ईश्वर के घर देर है मगर अंधेर नहीं आप अपने हौसले को बड़ी ही मजबूती के साथ बुलंद बनाकर रखने का सभी से आह्वान किया नवरात्रि में शुभ दिन एवं शुभ मुहूर्त के साथ शाखा को पुनः शुरू करने हेतु सभी एडवाइजरो का सहयोग मांगा गया तत्पश्चात कोऑर्डिनेटर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए AWAT के अध्यक्ष श्री मान के के मेहता साहब उदयपुर एवं सुबोध जी करौली के द्वारा प्रत्येक सवालों का बारीकी से जवाब कांफ्रेंस के माध्यम से प्रत्येक सवालों का जवाब दिया गया एवं आने वाले समय में संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में किए जा रहे कार्यों का विस्तार से वार्तालाप किया गया एक-एक बिंदु को अध्यक्ष महोदय ने सिल सिलेवार समझाते हुए बताया कि इस वक्त AWAT संगठन को तन मन एवं धन से आप सभी के सहयोग की पूर्ण जरूरत है अगर आप सहयोग करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब आप और हम सब मिलकर उन्ही पुरानी गतिविधियों के साथ एक दिन शाखा को सुचारू ढंग से चलाने में सफल होंगे एवं आपका रोजगार मान सम्मान पुनः लौटकर आयेगा। उपस्थित सभी एडवाइजरो ने संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे रात दिन भरसक एवं अथक प्रयासों के लिए सभी ने मुक्त कंठ से साधुवाद दिया इसी संगठन के बलबूते हम आगे बढ़ेंगे और हमें नई दिशा एक दिन जरूर मिलेगी।

इस मौके पर सुमेरपुर शाखा इंचार्ज सुरेश कुमार सुथार नोवी शाखा से आए हुए द्वितीय स्टॉप भीकेद्र कुमार एवं हरजी शाखा के द्वितीय स्टाफ नरेश देवासी ने भी अपनी उपस्थिति मीटिंग में दर्ज करवाई अंत में कोऑर्डिनेटर ने कहा बाली रिजन के जो बड़े एडवाइजर एवं जो कर्मचारी अभी भी अपना मुंह छुपा कर इधर-उधर मुक दर्शक बनकर तमाशा एवं नाटक देख रहे हैं उन्हें भी हिदायत दी जाती हैं कि अभी भी वक्त हैं संभल जाओ और संगठन का साथ दो वरना वह दिन दूर नहीं जब आपको अपने किए पर पछतावा करना पड़ेगा मीटिंग में आए हुए सभी सक्रिय एडवाइजरो का जोश काबिले तारीफ था मीटिंग के उद्बोधन को सुनकर सभी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ बैठक में आए हुए सभी साथी बंधुओं का आभार प्रकट किया गया एवं भगवान श्री गणेश की जय घोष के साथ मीटिंग का विसर्जन किया गया मीटिंग का आयोजन सुखद एवं शानदार था सभी के चेहरे पर खुशी की झलक साफ साफ दिखाई दे रही थी!
0 Comments