आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी की स्थापना 18 जनवरी 1999 को राजस्थान कोऑपरेटिव सोसाइटी अधिनियम के अंतर्गत की गई थी! सोसाइटी की वित्तीय सेवाओं को समाज के हर तबके के लोगों तक पहुंचाने के लिए मल्टी स्ट्रेट कोऑपरेटिव अधिनियम के अंतर्गत 2002 की धारा 22 के द्वारा मल्टीस्टेट के रूप में 28 फरवरी 2008 को पंजीकृत किया गया! 2018 तक 32 राज्य मे 809 शाखाएँ खुल चुकी थी! और अपने सदस्य को वित्तीय सेवाएं प्रदान करनी थी! सोसायटी द्वारा शाखा और कार्यालय में विश्व विख्यात सॉफ्टवेयर SAP उपयोग किया जाता रहा है एवं सदस्यों को 24/7 सेवाएं देने हेतु पुरस्कृत भी किया गया है बहुचर्चित आदर्श मनी एप्लीकेशन और एडवाइजर एप्लीकेशन का उपयोग किया जाता है! द्वितीय वर्ष 2017 -2018 में कुल 365149 निशुल्क एप्लीकेशन का उपयोग किया जा रहा था 1075895 लेन देन निशुल्क किया गया जिसकी राशि 183838479 रही! यह कार्य प्रणाली लेन देन की प्रणाली पारदर्शी बनाते हुए एवं काले धन के उपयोग को खतम करने मे सहयोग करती रही है!
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने लाखों लोगों को रोजगार दीया! आदर्श पर मोटर द्वारा लेन-देन में धोखा धड़ी करने के मामले में जेल में बंद है इस वजह से लाखों लोगों का पैसा फसा हुआ है और लाखों लोगों का रोजगार आज दाव पर लगा है! आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी पर सेंट्रल रजिस्टार द्वारा लिक्विडेशन बिठाकर संस्था को बंद करना चल रही है आज 27 महीनों से अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे निवेशकों और कर्मचारी को राहत मिल सके! आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्य दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं! हर दिन ट्वीट कर रहे हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय में पोस्टकार्ड भेज रहे हैं और साथी सभी विभागों में फोन पर बात कर रहे हैं पर कोई भी जवाब देने को राजी नहीं है! आपसे हमारी यही पिक दी है आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी से लिक्विडेशन हटाकर नया बोर्ड गठन कर कर आदर्श सोसायटी को दोबारा से सुचारू रूप से चलाएं जिससे निवेशकों का पैसा भी सुरक्षित रहेगा और बेरोजगार बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा!
अतः आपसे निवेदन है कि मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें जिससे कार्रवाई जल्द से जल्द हो सके एवं समिति सामान्य रूप से अपने सदस्य को सेवाएं दे सके! आपके सहयोग की अपेक्षा में!



0 Comments